{"_id":"613e55e58ebc3ec9087fbb8d","slug":"young-man-injured-in-stone-pelting-died-during-treatment-report-filed-against-fodder-people-sambhal-news-mbd4024355113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथराव में घायल हुए युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा, चारा लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पथराव में घायल हुए युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा, चारा लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संभल। पांच दिन पहले पथराव में घायल हुए युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा, परिजन शव लेकर पुलिस चौकी पहुंचे और कार्रवाई की मांग उठाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बहजोई थाना क्षेत्र के गांव चिरौली भगवंतपुर में सात सितंबर की रात को दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसमें जमकर पथराव हुआ। इस विवाद में गुड्डू (26) पुत्र गंगाराम गंभीर रूप से घायल हो गया था। रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई धर्मेंद्र का आरोप है कि 7 सितंबर की रात को गांव के दो लोग शराब के नशे में विवाद कर रहे थे। बाद में आरोपियों ने उसके भाई पर हमला कर दिया और पथराव किया।
इस दौरान गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया। संभल के जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां हालत बिगड़ने पर मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी ओर रविवार की सुबह शव लेकर परिजन पवांसा पुलिस चौकी पहुंच गए और कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें गिरीश, नीरज, बबलू और सुनील को आरोपी बनाया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।