{"_id":"6893a7884639d162160960e1","slug":"young-man-injured-in-road-accident-dies-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-125596-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
विज्ञापन
संभल। सड़क हादसे में घायल गांव कमालपुर निवासी बृजवासी (40) की बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया।
गांव कमालपुर निवासी बृजवासी 27 जुलाई की शाम गवां से पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे थे। संभल-गंवा मार्ग पर रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव उधरनपुर के पास ई-रिक्शा की बैटरी डाउन हो गई थी, जिस पर वह ई-रिक्शा में धक्का लगाकर गांव की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार रोडवेज बस चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी थी। हादसे में गांव कमालपुर निवासी बिजनेस की मौके पर मौत हो गई, जबकि बृजवासी समेत आठ लोग घायल हो गए थे। हालत गंभीर होने पर परिजन बृजवासी को उपचार के लिए दिल्ली ले गए थे, जहां पर उनका उपचार चल रहा था। मंगलवार की शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं।