{"_id":"69e68b99b8c3459f9a014938","slug":"young-man-heading-to-watch-procession-dies-in-road-accident-sambhal-news-c-204-1-chn1001-128695-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शोभायात्रा देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शोभायात्रा देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में जान गई
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के गांव थरेसा जयसिंह स्थित ईंट भट्ठे के पास रविवार देर रात अज्ञात जानवर से टकराकर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार विमल (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी बहजोई में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार युवक गाजियाबाद से थाना बनियाठेर के गांव मऊ अस्सु बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष्य में निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होने के लिए अपनी बहन के घर आ रहे थे।
जिला बदायूं के थाना इस्लामनगर के गांव वहीपुर निवासी विमल नोएडा गौर सिटी में ब्लैंकेट मार्केटिंग कंपनी में काम करते थे। परिजनों के अनुसार रविवार की शाम चार बजे उन्होंने अपने भाई को फोन कर बताया कि वह गाजियाबाद से मऊ अस्सु अपने बहनोई मनोज कुमार के यहां सोमवार को शोभायात्रा देखते हुए अगले दिन गांव पहुंचेगा। लेकिन रास्ते में थाना बनियाठेर के गांव स्थित एक ईंट भट्ठे के पास उनकी बाइक अज्ञात जानवर से टकराकर अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए बहजोई सीएचसी पहुंचाया। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद