फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Young man going to work in Delhi dies after being hit by train

Sambhal News: दिल्ली काम करने जा रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

Sun, 07 Jul 2024 05:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 07 Jul 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Young man going to work in Delhi dies after being hit by train
धनारी (संभल)। दिल्ली काम करने जा रहे गांव बगढेर निवासी सोनू (25) की शुक्रवार की शाम धनारी स्टेशन पर सूबेदारगंज एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के बगढेर निवासी सोनू यादव मजदूरी करता है। शुक्रवार की शाम वह अपने चचेरे भाई किरनपाल के साथ काम करने के लिए दिल्ली जा रहा था। किरनपाल ने बताया कि दोनों रात साढ़े आठ बजे धनारी स्टेशन पर पहुंचे। यहां अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर ट्रेन में बैठने के लिए ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान सूबेदारगंज एक्सप्रेस आ गई। जिसकी चपेट में आकर सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। किरनपाल ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन एंबुलेंस से घायल को गुन्नौर सीएचसी में लेकर गए। वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज को जाते समय सोनू ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव लौट आए। शनिवार को युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। हादसा होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
युवक की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। अभी कोई बच्चा नहीं है। पत्नी मंजू का रो रोकर बुरा हाल है। वह अपने मायके छबीलपुर जुनावई में थी। परिजनों ने बताया कि सोनू पांच दिन पहले ही दिल्ली से लौटा था। वहां एक फैक्ट्री में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed