Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   young man from another community threw acid on a young woman after she refused to marry him

UP: सनकी आशिक की करतूत, घर में घुस युवती के मुंह पर तेजाब फेंका, किस बात से था नाराज?

Sat, 14 Feb 2026 10:53 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी,संभल
संवाद न्यूज एजेंसी,संभल Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 14 Feb 2026 10:53 PM IST
सार

संभल जिले में एक बेहद शर्मनाक और दर्दनाक घटना सामने आई है। घर पर अकेली युवती पर दूसरे समुदाय के एक युवक ने मुंह पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
young man from another community threw acid on a young woman after she refused to marry him
युवती पर फेंका तेजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हयातनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में शुक्रवार शाम सात बजे घर पर अकेली युवती के घर में दूसरे समुदाय का युवक घुस गया और शादी करने की जिद की। मना करने पर उसके मुंह पर तेजाब फेंक दिया। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। 

विज्ञापन


एक मोहल्ला के निवासी पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम 7 बजे बहन घर पर अकेली थी। इस समय मोहल्ले का ही दूसरे समुदाय का युवक घर में घुस आया और घर में मौजूद बहन से युवक ने जबरन शादी करने को कहा। पत्नी बनाकर मुस्लिम बनाने का दवाब बनाया।
विज्ञापन


बहन ने शोर मचाया तो पड़ोसी घर आ गए। इस दौरान आरोपी तेजाब फेंक कर मौके से भाग गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। थाना प्रभारी उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि युवती के मुंह पर तेजाब डालने के मामले में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। भाई की तहरीर पर होली चौक मोहल्ला मंगलपुरा सरायतरीन निवासी जुनैद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को भी तलाशा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed