फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   young man entered house and misdeed a woman In Sambhal accused arrested

महिला की आपबीती: बच्चे स्कूल गए थे और पति काम पर, दरिंदा आया और जबरन बनाए संबंध, इस डर से अब तक थी चुप

Fri, 06 Jan 2023 09:44 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 06 Jan 2023 09:44 PM IST
सार

महिला ने बताया कि दस अक्तूबर को वह घर पर अकेली थी। पति काम पर गए हुए थे और बच्चे स्कूल गए थे। इसी दौरान गांव निवासी युवक घर में घुस आया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
young man entered house and misdeed a woman In Sambhal accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल में दस अक्तूबर को हुई दुष्कर्म की घटना गुरुवार को उस समय उजागर हो गई, जब महिला के आपत्तिजनक फोटो आरोपी ने वायरल कर दिए। इसकी  जानकारी महिला के परिजनों को हुई तो उन्होंने महिला से पूछताछ की। 

विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि घटना के बाद से लोकलाज के चलते वह चुप थी। परिजन महिला को थाने लेकर पहुंचे जहां रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने बताया कि दस अक्तूबर को वह घर पर अकेली थी। पति काम पर गए हुए थे और बच्चे स्कूल गए थे। इसी दौरान गांव निवासी युवक घर में घुस आया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो खींच लिए और वीडियो भी बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने दुष्कर्म की घटना के बारे में किसी को बताने पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। इसलिए वह चुप रही और घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed