{"_id":"5fff510f8ebc3e2e3c10be87","slug":"young-man-dies-in-road-accident-sambhal-news-mbd3760533141","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंधन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव सौंधन में बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया तो जाम नहीं लगाया जा सका।
हादसा उस समय हुआ जब युवक बाइक पर सवार होकर गांव में घूमने के लिए निकला था। जैसे ही संभल-आदमपुर मार्ग पर पहुंचा तो सामने से आए बेकाबू ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी और चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को बरामद कर लिया है। जबकि चालक की तलाश की जा रही है। पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बुधवार शाम करीब चार बजे गांव सौंधन निवासी गंभीर (22) पुत्र गजराम सिंह को बेकाबू ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसा उस समय हुआ जब युवक अपनी बाइक पर सवार होकर घूमने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। मृतक के बड़े भाई प्रताप ने बताया कि उनका भाई हरिद्वार के कोटद्वार में मजदूरी करता था। मंगलवार को ही घर लौटा था।
विज्ञापन
बुधवार की शाम बाइक से घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें मौत हो गई। बताया कि युवक अपने पांच भाई और तीन बहनों में सातवें नंबर का था। मां वीरवती का रो रो कर बुरा हाल है। हादसे के बाद एकत्र हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया और जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम लगाने से ग्रामीणों को किसी तरह रोका।
वहीं दूसरी ओर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चालक की तलाश की जा रही है। ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।