फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   young man dies in road accident in amaroha

पिता का सहारा और दो बहनों का इकलौता भाई था अरुण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
young man dies in road accident in amaroha
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के हजरतनगर गढ़ी निवासी करन सिंह का इकलौता बेटा अरुण कुमार (22) सड़क हादसे में मौत का शिकार हो गया। यह हादसा अमरोहा जिले के थाना डिडौली अंतर्गत कस्बा जोया में सोमवार की सुबह पांच बजे हुआ।
विज्ञापन

अरुण अपने पिता और बहन सुनीता के साथ हिमाचल प्रदेश के ऊना से अपने गांव होली मनाने के लिए लौट रहे थे। टाटा मैजिक में अरुण के परिवार के अलावा थाना बनियाठेर निवासी एक अन्य परिवार भी सवार था। घायल सुनीता ने बताया कि वह और उनका भाई ऊना में मजदूरी करते हैं। पिता बोल नहीं सकते हैं। जिस समय टाटा मैजिक गाड़ी पलटी उस समय वह सो रहीं थीं। जब आंख खुली तो भाई और पिता लहूलुहान थे। घायल अवस्था में सभी को अस्पताल ले गए जहां भाई की मौत हो गई और पिता उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

हादसे की खबर गांव हजरतनगर गढ़ी निवासी अरुण के रिश्तेदारों को हुई तो कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि अरुण अपने पिता का इकलौता बेटा था। दो बहनें थीं जिनकी शादी हो चुकी है। उन्हीं में से एक बहन साथ में मजदूरी करती है। पिता बोल नहीं सकते हैं। मां की मौत हो चुकी है। वह परिवार के साथ होली मनाने गांव आ रहा था और रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। होली की खुशियां गम में तब्दील हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed