{"_id":"6043e6b08ebc3eda727e25d8","slug":"young-man-dies-in-road-accident-chandausi-news-mbd382026658","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
जुनावई। मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर गांव कादराबाद के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई तथा दो युवक गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची मृतक की मां दूसरे ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गई। घायलों हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव खेड़ामानी निवासी रामपाल (22) जिला बदायूं के गांव दादरा में अपनी रिश्तेदारी में दावत में गया था। उसके साथ गांव निवासी राजेश (25) व सतीश (18) भी गए थे। दावत में शामिल होने के बाद शनिवार की देरशाम तीनों बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे। बदायूं- मेरठ स्टेट हाईवे पर गांव कादराबाद के पास भट्टे के सामने पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों घायल हो गए। हादसे की सूचना रामपाल की मां मल्लो देवी व अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
घटना को देखकर बेसुध हुई मल्लो देवी पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु सीएचसी जुनावई में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने रामपाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने घायल राजेश व मल्लो देवी को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सतीश को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद आरोपी चालक कादराबाद के पास एक होटल पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।