फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Young man dies in accident, family members create ruckus

Sambhal News: हादसे में युवक की मौत, परिजनों का हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Young man dies in accident, family members create ruckus
हादसे में युवक की मौत पर हंगामा करते लोग। - फोटो : हादसे में युवक की मौत पर हंगामा करते लोग।
मढ़न। अनियंत्रित ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर लगने से मढ़न गांव के निवासी सुदेश (32) की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने असमोली-लोधीपुर मार्ग पर घटनास्थल के करीब शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस पहुंची। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद परिजनों ने जाम खोला। ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में लिया है। वहीं, परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मढ़न निवासी सुदेश रविवार की सुबह दस बजे टहलने के लिए अपने घर से खेत की तरफ निकले थे। मढ़न गांव की ईदगाह के मोड़ पर पहुंचे तो असमोली की तरफ से आ रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने रौंद दिया। आवाज होने पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायल को उठाकर देखा तो युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इसी बीच मौका पाकर ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रैक्टर-ट्राॅली को अपने कब्जे में लिया। साथ ही, पुलिस ने युवक के शव को भी अपने कब्जे में ले लिया था। यह देख परिजनों ने शव को पुलिस से लेकर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट तक जाम रहा।
विज्ञापन

बाद में पुलिस के समझाने के बाद लोगों को शांत करके शव को सड़क से हटवा दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। इस घटना से मृतक की मां छोटी, छोटा भाई नौमेश, योगेश और बहन अश्वनी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed