फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Young man committed suicide by hanging himself in a closed room

Sambhal News: बंद कमरे में युवक ने फंदा लगा कर दे दी जान

Wed, 05 Feb 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 05 Feb 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Young man committed suicide by hanging himself in a closed room
धनारी(संभल)। गांव उधरनपुर अजमतनगर में सोमवार रात प्रशांत कुमार (18) पुत्र गुड्डू ने कमरे में फंदा लगा कर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। युवक की 21 फरवरी को शादी हाेने वाली थी। परिवार में शादी की तैयारियों की खुशियां गम में तब्दील हो गईं। परिवार में चीख पुकार मची हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव उधरनपुर अजमतनगर के रहने वाले प्रशांत कुमार का शव सोमवार सुबह नौ बजे करीब घर के कमरे हवा के लिए बनी खिड़की से रस्सी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि सोमवार रात नौ बजे करीब प्रशांत कमरे में सोने चला गया था। दूसरे कमरे में उसका छोटा भाई और तीन बहनें सो रही थीं। मां मधु गांव में ही किसी के घर गई थीं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह नौ बजे करीब जब मां घर पर आई, तो प्रशांत का कमरा अंदर से बंद था। जब मां ने दरवाजा काफी देकर तक खटखटाया, तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर महिला ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तुड़वाया तो कमरे का नजारा देख कर सभी की चीख निकल गई। प्रशांत की दीवार में वेंटिलेशन के लिए बनी खिड़की से रस्सी के फंदे के सहारे लटका हुआ था। यह देख चीख- पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि प्रशांत की 21 फरवरी को जिला अलीगढ़ के एक गांव में बरात जानी थी। थाना प्रभारी बाबूराम गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed