उड़ा दूंगा कोर्ट!: एक सिरफिरे ने फोन पर न्यायालय को बम से उड़ाने की दी धमकी, पीएसी कमांडर से कहा- जान से मार दूंगा
जिला न्यायालय में पीएसी प्लाटून के कमांडर पद पर तैनात दीवान सिंह के पास सोमवार की रात दस बजे कॉल आई। दूसरी ओर से बोलने वाले युवक ने फोन पर उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उन्हें जान से मारने और जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी। फिर युवक ने फोन रख दिया। मामले को लेकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपियों की गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल जिला न्यायालय में तैनात पीएसी प्लाटून कमांडर को सोमवार रात दस बजे जान से मारने व न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से धमकी देने वाले तीन आरोपी भाइयों को मंगलवार सुबह पांच बजे न्यायालय के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
जिला न्यायालय में पीएसी प्लाटून के कमांडर पद पर तैनात दीवान सिंह के पास सोमवार की रात दस बजे कॉल आई। दूसरी ओर से बोलने वाले युवक ने फोन पर उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उन्हें जान से मारने और जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी। फिर युवक ने फोन रख दिया। इसके बाद प्लाटून कमांडर ने घटना से कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार को अवगत कराया।
घटना की जानकारी होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में पुलिस बल जिला न्यायालय जा पहुंचा और प्लाटून कमांडर से जानकारी की। कोतवाल ने घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। आरोपी के पकड़ने के लिए सर्विलांस टीम की मदद ली गई। रात में ही जिला न्यायालय परिसर में तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस कर्मियों ने न्यायालय परिसर में चप्पे-चप्पे की तलाशी ली, लेकिन किसी प्रकार का कोई विस्फोटक नहीं मिला।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना बनियाठेर, कुढ़फतेहगढ़, बहजोई पुलिस को भी बुलाया गया था। रात भर पुलिस सतर्क रही रही और मंगलवार की सुबह पांच बजे सामूहिक टीम ने न्यायालय के बाहर से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रोहताश, नौरंगी, रवि बताए हैं। जिसमें रवि आंखों से दिव्यांग है। जबकि तीनों आरोपी सगे भाई हैं। प्लाटून कमांडर को फोन रोहताश ने किया था और धमकी दी थी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।