फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Young man accused brother-in-law of beating and injuring

युवक ने भाई-भाभी पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Young man accused brother-in-law of beating and injuring
संभल। थाना क्षेत्र के मोहल्ला जारई गेट में भाई-भाभी ने युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल का उपचार सीएचसी में कराया।
विज्ञापन

मोहल्ला जारई गेट निवासी राजवीर अपनी मां शिव देई के साथ किराए के मकान में रहता है। उसका बड़ा भाई अपनी पत्नी व छोटे भाई के साथ अलग मकान में रहता है। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे युवक की मां बड़े बेटे के घर गैस सिलिंडर लेने गई थी। यह जानकारी होने पर राजवीर भी बड़े भाई के घर जा पहुंचा। आरोप है कि तभी दोनों भाइयों व भाभी ने राजवीर को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर-शराबा होने पर मोहल्ले के लोगों ने युवक को बचाया। घटना के बाद घायल राजवीर अपनी मां व अन्य लोगों के साथ कोतवाली पहुंचा और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने घायल का उपचार सीएचसी में कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed