फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   young lady learn t butitian tips

युवतियों ने सीखे ब्यूटीशियन के गुर 

Fri, 20 May 2016 12:56 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,संभल
ब्यूराे/अमर उजाला,संभल Updated Fri, 20 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
young lady learn t butitian tips
चंदौसी के मौलागढ़ में शिविर में ब्यूटीशियन कोर्स सिखाती संगीता भार्गव।
समाज को बेहतर बनाने में महिलाओं की भूमिका अहम होती है। महिलाएं का शिक्षित और संस्कारवान होना किसी भी समाज के लिए गौरव की बात है। सामाजिक बुराइयों का खात्मा कर महिलाएं अपने व्यक्तित्व विकास के लिए जी जान से प्रयास करें। यह बात विकासनगर में आयोजित महिला प्रशिक्षण शिविर में गुरुवार को संगीता भार्गव ने कही।
विज्ञापन

 आकांक्षा  एजूकेशनल सोसाइटी और ग्राम पंचायत मौलागढ़ के तत्वावधान में महिलाओं के  समग्र विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक माह का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षिका इरम खान ने महिलाओं और युवतियों को ब्यूटीशियन से संबंधित टिप्स दिए। फेसियल करना सिखाया। उत्साह के साथ युवतियों ने ब्यूटीशियन ट्रेड का अहम फेसियल सीखा।
विज्ञापन


साथ इरम खान और वूमेन पावर लाइन की डिस्ट्रिक कोआर्डिनेटर संगीता भार्गव ने सिलाई कढ़ाई, कुकिंग और व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी।  आकांक्षा एजुकेशनल सोसाइटी  की संचालिका संगीता  भार्गव और ग्राम प्रधान  मधु सिंह ने युवतियों और महिलाओं को समाज में अपनी विशेष पहचान स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। मधु सिंह ने कहा कि महिलाएं आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़चढ़कर सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता करें। आरती सिंह, मंजू सिंह,  पूजा राघव, प्रियंका राघव,  पूनम सिंह, आयुषी सिंह, आस्था सिंह, रेखा रानी,  सपना ठाकुर, सुमन सिंह, रजनीश सिंह, विमलेश, रजनी मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed