फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Young girl sleeping at home shot dead by neighbour 

संभल: घर के आंगन में सो रही किशोरी की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी गांव के आरोपी पर केस दर्ज

Wed, 06 Jul 2022 02:16 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 06 Jul 2022 02:16 PM IST
सार

किशोरी के पिता लोकेश उर्फ भोले ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी भावना उर्फ काजल बुद्धवार रात घर के आंगन में चारपाई पर सो रही थी। सुबह के तीन बजे पड़ोसी गांव शाहजहानाबाद निवासी उमेश उनके घर आया और बेटी को गोली मारकर भाग गया।

विज्ञापन
Young girl sleeping at home shot dead by neighbour 
मृतक भावना उर्फ काजल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव रानीगंज में बुद्धवार की सुबह तीन बजे के करीब घर के आंगन में सो रही किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किशोरी के परिजनों ने पड़ोसी गांव निवासी व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


किशोरी के पिता लोकेश उर्फ भोले ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी भावना उर्फ काजल बुद्धवार रात घर के आंगन में चारपाई पर सो रही थी। सुबह के तीन बजे पड़ोसी गांव शाहजहानाबाद निवासी उमेश उनके घर आया और बेटी को गोली मारकर भाग गया। बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


किशोरी के पिता का दावा है की आरोपी ने उसे समझकर बेटी को गोली मारी है क्योंकि आंगन में बेटी चादर ओढ़ कर सो रही थी। किशोरी के पिता का कहना है की उसकी उमेश से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया है। रजपुरा थाना प्रभारी  कुलदीप सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर उमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।  इसके अलावा दूसरे बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed