फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   young died due to shock of current

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हस्तशिल्प कारीगर की मौत, मचा कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
young died due to shock of current
संभल। सरायतरीन में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है। हादसा शटडाउन लेने के बाद हुआ। युवक अपने मकान के निर्माण कराने के लिए छत पर गया था। इसी दौरान हाईटेंशन लाइन ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें युवक झुलस गया। परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया जहां मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह दस बजे करीब सरायतरीन के मोहल्ला नवाब खेल निवासी शकील (38) पुत्र बदलू अपने मकान की छत पर चढ़ा था। इसी दौरान छत के ऊपर से जा रही हाईटेंशन ने अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों ने बताया कि मकान का निर्माण कराना था। इसलिए दीवार तोड़ने के लिए छत के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन को बंद कराने के लिए क्षेत्र के लाइनमैन से शटडाउन लेने के लिए कहा था। लाइनमैन ने शटडाउन ले लिया। जैसे ही शकील दीवार पर चढ़ा तो करंट ने अपनी चपेट में लिया। करंट से झुलसने के बाद परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मौत हो गई। युवक के परिजनों ने बताया कि युवक हस्तशिल्प का कारीगर था। पत्नी और दो मासूम बच्चों का रोरो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed