फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   You can take admission in ITI till 8th July

Sambhal News: आईटीआई में आठ जुलाई तक ले सकते हैं प्रवेश

Thu, 03 Jul 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 03 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
You can take admission in ITI till 8th July
संभल। जिले में संचालित राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण, संस्थान में आठ जुलाई तक प्रवेश ले सकते हैं। इसके लिए शेड्यूल जारी किया गया है। नोडल प्रधानाचार्या स्तुति गुप्ता ने बताया कि 2025-26 में एक वर्षीय और 2025-27 में दो वर्षीय में प्रवेश के लिए प्रथम चरण का चयन परिणाम घोषित किया गया है। बताया कि प्रथम चरण के लिए प्रवेश तिथि 2 से 8 जुलाई तक (अवकाश सहित) निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने चयन की स्थिति की जानकारी http://www.scvtup.in अथवा http://www.upvesd.gov.in/dte वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानाचार्या ने बताया कि अभ्यर्थी वेबसाइट पर पंजीकरण संख्या एवं जन्मतिथि दर्ज कर बुलावा पत्र प्राप्त कर सकते हैं। चयन की स्थिति में बुलावा पत्र प्रदर्शित होगा, जिसे डाउनलोड कर संस्थान में प्रवेश लिया जा सकता है। चयनित अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस द्वारा भी सूचना दी जा रही है। चयन न होने की स्थिति में अभ्यर्थी को उसकी रैंक दिखाई जाएगी एवं वह अगले चरण की प्रतीक्षा कर सकेगा। चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश के समय बुलावा पत्र की प्रति, समस्त मूल प्रमाण-पत्र, उनकी एक-एक सत्यापित प्रति, आवेदन पत्र की प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संबंधित आईटीआई संस्थान के प्रधानाचार्य से संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed