फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   yogi promice to a family to take action at aquished

योगी का वादा-प्रशासन पीडि़तों के साथ..आरोपी जल्द जेल में होंगे

Sun, 02 Apr 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 02 Apr 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
yogi promice to a family to take action at aquished
सीएम योगी आदित्यनाथ
मढ़न गांव में योगी जिंदाबाद के नारे लगाने पर भाजपा समर्थक के भाई की हत्या पर शनिवार को सीएम ने पीड़ित परिवार से फोन पर बातचीत की। परिजनों से हमदर्दी जताई और सभी आरोपियों को जेल भेजे जाने का भरोसा दिलाया। कहा कि, शासन प्रशासन आपके साथ हैं, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। 
विज्ञापन


असमोली थाना क्षेत्र के गांव मढ़न गांव में भाजपा समर्थक मोनू पुत्र शिवलाल के साथ योगी जिंदाबाद के नारे लगा रहे मोनू के भाई नन्हें की 26 मार्च को हत्या कर दी गई थी। हत्या में सपा समर्थक जिला पंचायत सदस्य के पति शिशुपाल समेत 6 लोग नामजद हैं। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य ऊषा देवी के पति शिशुपाल व शिशुपाल के भाई नंदू को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन


 इस मामले की गूंज मुख्यमंत्री तक पहुंची, क्योंकि मोनू मुरादाबाद में योगी के संगठन हिंदू युवा वाहिनी के लिए सक्रिय रहा है। इससे हिंदू युवा वाहिनी के मंडलाध्यक्ष डा. एनपी सिंह ने पूरे मामले की जानकारी सीएम को दी थी। इस दौरान सीएम ने पीड़ित परिवार से बात की सहमति दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे सुबह साढ़े सात बजे हिंदू युवा वाहिनी के मंडलाध्यक्ष अपनी टीम को लेकर मढ़न पहुंचे जबकि सूचना मिलने के बाद एसडीएम राशिद अली खां, सीओ बीपी सिंह बालियान, तहसीलदार श्रवण कुमार समेत असमोली पुलिस पीड़ित परिवार के घर पहुंच गई। सुबह 9.00 बजे डा. एनपी सिंह ने सीएम को फोन लगाया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोनू से बात की। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में दोषी पर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। आप परेशान न हों जो भी बात हो वह बात डा. एनपी सिंह को बता देना। इसके बाद मोनू ने कहा कि सर में पिछले तीन-चार साल से विश्व हिंदू महासंघ के साथ मुरादाबाद में काम रहा हूं। 


26 मार्च को चंदौसी और नरौली में विश्व हिंदू महासंघ की रैली में था। उसके साथ संगठन के कुुछ लोग घर आए। वहीं मेरे भाई ने आपके नाम के नारे लगा दिए। इसके बाद उन्होंने भाई नन्हे की गोली मारकर हत्या कर दी। अगर मेरे साथ संगठन के लोग नहीं होते तो आरोपी मेरे पूरे परिवार की हत्या कर देते। बाद में मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाते हुए बातचीत को विराम दे दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed