फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Yogi in Sambhal: Linked with mention local products, wooed youth with talks development in SP stronghold

Yogi in Sambhal: स्थानीय उत्पादों के जिक्र से जोड़ा रिश्ता, सपा के गढ़ में विकास की बातें से युवाओं को रिझाया

Tue, 20 Feb 2024 11:22 AM IST
विमल शर्मा मो. सलाम खां, संभल
मो. सलाम खां, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 20 Feb 2024 11:22 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सीएम योगी ने संभल में धर्म से लेकर विकास तक के बिंदुओं को छुआ। उन्होंने बटन के कारोबार का जिक्र कर संभल से नाता जोड़न की कोशिश की। इसके बाद विकास की बातें कर युवाओं को भी रिझाने की कोशिश की।

विज्ञापन
Yogi in Sambhal: Linked with mention local products, wooed youth with talks development in SP stronghold
संभल में कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में सीएम योगी - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंडल के जिलों के हस्तशिल्प उत्पादों का जिक्र कर सीधा रिश्ता जोड़ गए। उन्होंने अपने संबोधन में मुरादाबाद के पीतल, संभल के सींग के बटन, अमरोहा के ढोलक कारोबार का जिक्र किया। विकास के पथ पर दौड़ रहे गंगा एक्सप्रेसवे और मुरादाबाद हवाई अड्डे के जरिये भी लोगों को जोड़ने की कोशिश की। आस्था के सागर में डूबे पंडाल के बीच प्रस्तावित श्री कल्कि धाम के मंदिर की तस्वीर से सजे मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह 11:02 मिनट पर माइक संभाली।

विज्ञापन

 

अपने संबोधन की शुरुआत यशस्वी प्रधानमंत्री कहकर की और समापन जय-जय श्रीराम के जयकारे के साथ किया। उन्होंने धर्म से लेकर विकास तक तमाम बिंदुओं को छुआ। इसके बाद स्थानीय उत्पादों का जिक्र शुरू किया। सबसे पहले परंपरागत सींग से बनने वाले बटन के कारोबार का जिक्र कर संभल से नाता जोड़न की कोशिश की। उन्होंने पहले की सुविधाओं की तुलना पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत बने कॉमन फैसिलिटी सेंटर की नई तकनीक से की। जिसकी बदौलत आज संभल के बटन वैश्विक मंच पर चीन को टक्कर दे रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम यहीं नहीं रुके। मंडल से गुजरने वाले गंगा एक्सप्रेसवे के जरिये संगम नगरी का संभल से आस्था का रिश्ता जोड़ दिया। कहा कि 2025 के कुंभ तक प्रयागराज से संभल की दूरी कम हो जाएगी। औद्योगिक कलस्टर के जरिये रोजगार का जिक्र किया।  मंडल मुख्यालय मुरादाबाद को जोड़ने के लिए सीएम योगी ने पीतल की चमक और हवाई अड्डे से उड़ान का सहारा लिया। देश विदेश में गूंजने वाले अमरोहा के ढोलक की थाप भी सीएम के एजेंडे में रही। कहा कि एक जिला एक उत्पाद ने जिले को नई पहचान दी।

 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) से पहले और अब के कारोबार की तुलना कर सरकार की उपलब्धियों को गिनाने से भी नहीं चूके।  इस बीच सीएम ने श्रीराम मंदिर, अबू धाबी में नारायण मंदिर, केदारनाथ, बद्रीनाथ, महाकाल में महालोक की स्थापना, श्री कल्कि धाम का जिक्र कर हिंदुत्व के मुद्दे को भी धार देने की पूरी कोशिश की। इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों और युवाओं को भी साधा। अपने संबोधन में खेती किसानी और आजीविका का भी जिक्र किया। आय दोगुनी करने की बात कहकर किसानों को साधने की पूरी कोशिश की।  

 

दो माह में तीसरी बार मंडल में आए योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो महीने के भीतर मंडल में यह तीसरा दौरा था। इसमें दो बार ऐंचोड़ा कंबोह शामिल है। पिछले साल 23 दिसंबर को किसान दिवस पर योगी बिलारी आए थे। यहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया था। सोमवार सेे पहले 12 फरवरी को भी सीएम ऐंचोड़ा कंबोह आए थे।

 

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और जिलाध्यक्ष भी हुए शामिल

आचार्य प्रमोद कृष्णम का भले ही कांग्रेस से अब नाता नहीं रहा है लेकिन उनकी दोस्ती कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से बरकरार है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में कई कांग्रेसी नेता शामिल होने पहुंचे। कार्यक्रम में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा और जिलाध्यक्ष विजय शर्मा भी शामिल हुए।  

राज्यसभा सांसद ने कहा कि वह शिलान्यास कार्यक्रम में भक्त के नाते आए हैं। इसमें राजनीतिक मसला नहीं है। आचार्य प्रमोद कृष्णम से राजनीतिक रिश्ते नहीं हैं। उनसे परिवार का रिश्ता है। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि वे राजनीतिक रिश्ते से नहीं शामिल हुए। आचार्य प्रमोद कृष्णम से पारिवारिक संबंध हैं। कल्कि धाम से मेरी आस्था जुड़ी है।

कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता हूं और रहूंगा। वहीं शिलान्यास समारोह में बुलंदशहर की शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं पूनम पंडित भी शामिल हुईं। इसके अलावा कई अन्य कांग्रेसी नेता भी कार्यक्रम में पहुंचे। वहीं आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि जो मेरे लोग हैं, वह मेरे साथ हैं। राजनीतिक दल महत्व नहीं रखता।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed