फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Yogasanas beneficial for diabetes were practiced in the camp

Sambhal News: शिविर में मधुमेह में फायदेमंद योगासनों का अभ्यास कराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Yogasanas beneficial for diabetes were practiced in the camp
संभल। नगर के शंकराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शंकर स्कूल में चल रहा है सात दिवसीय योग शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसीर इंटर कॉलेज में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योग समिति और नगर पालिका, संभल की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग दिवस के तीसरे दिन मधुमेह में फायदेमंद योग आसनों का अभ्यास कराया गया।
शिविर की शुरुआत कृष्णा ग्रेवाल, प्रेमलता गीता सिंह, अर्चना कुशवाहा, कुलदीप ऐरन, महिपाल, नरेंद्र वर्तवाल, ऋषभ सक्सेना ने किया। हनुमान चालीसा की धुन पर सभी योग साधकों को प्राणायाम कराया, जिससे योग शिविर में अलौकिकता मय माहौल हो गया। डायबिटीज में लाभकारी आसनों में मंडूकासन, योगमुद्रासन और कपालभाति, अनुलोम विलोम, भस्त्रिका, भ्रामरी, उद्गीथ और उज्जयी प्राणायाम का
विज्ञापन

अभ्यास कराया गया। इसके साथ-साथ जॉगिंग, सूक्ष्म व्यायाम भी कराए गए। योग शिक्षक संजय देवल ने कहा कि मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए योग और प्राणायाम के साथ-साथ सही आहार का पालन करना भी आवश्यक है। कुलदीप ऐरन ने बताया कि भस्त्रिका प्राणायाम को तेज-तेज करने से हमारे शरीर में ऊर्जा उत्पन्न होती है, जो कि असाध्य रोगों में बहुत ही लाभकारी है। बताया कि योग करने से पहले, किसी योग प्रशिक्षक से सलाह लेना बेहतर है। खासकर यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है तो
विज्ञापन
विज्ञापन

योग धीरे-धीरे और आराम से करें, और किसी भी आसन में जबरदस्ती न करें। इस दौरान रमेशचंद्र, चंचल कुमार, हरीश कुमार, फुरकान, मुजीब, आजकर हुसैन, प्रमोद गिरी, विकास वर्मा, धीरेंद्र ठाकुर, प्रशांत, गौरव गर्ग, मनोज गुप्ता, धर्मेंद्र ठाकुर, हरनाम सिंह आदि रहे।


अनाज का कम लेना भी मधुमेह में कारगर
मधुमेह रोगियों को सुबह खाली पेट नींबू-पानी पीना चाहिए। लौकी का सूप या जूस का सेवन भी करना चाहिए। मेथी पाउडर, लहसुन, करेला, लौकी और गुनगुने पानी का सेवन भी लाभदायक है। साथ ही खाने के एक घंटे बाद पानी पीना और अनाज-चावल कम खाना भी मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed