{"_id":"613d0c028ebc3eb6907c7425","slug":"wow-ray-system-also-waiting-for-negligence-sambhal-news-mbd4023347100","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण ने अध्यापक की ले ली जान, कागजों में पुष्टाहार विभाग ले रहा है काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण ने अध्यापक की ले ली जान, कागजों में पुष्टाहार विभाग ले रहा है काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। बाल विकास परियोजना विभाग ने दो महीने पहले कोरोना संक्रमण से जान गवां चुके अध्यापक की पुष्टाहार वितरण की निगरानी के लिए ड्यूटी लगा दी। मृत शिक्षक को बकायदा स्टेटिक ऑफिसर बनाया गया है।
नखासा थाना क्षेत्र के ततारपुर संदल निवासी प्रभात त्यागी (35वर्ष) को मृतक आश्रित कोटे से पिता की जगह शिक्षक पद पर तैनाती मिली थी। वे असमोली ब्लाक क्षेत्र के गौंजनी स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी अध्यापक थे। उनकी पत्नी रिंकी भी इसी विद्यालय में शिक्षामित्र है। जून माह में प्रभात त्यागी कोरोना संक्रमित हुए थे। तीन जुलाई को उपचार के दौरान उनकी मेरठ में मौत हो गई थी। 14 से 16 सितंबर के बीच होने वाले पुष्टाहार वितरण होना है। इसके लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। हैरानी इस संबंध में बाल विकास परियोजना प्रभारी अधिकारी नीता सैनी से जब इस बाबत बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि ड्यूटी हमने नहीं लगाई। जिला स्तर से ड्यूटी लगी है।
यदि किसी मृतक शिक्षक की ड्यूटी लगाई गई है तो इसकी जानकारी नहीं है। शिक्षा विभाग ने जो लिस्ट दी उसके हिसाब से जिले से स्टेटिक ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
नीता सैनी, प्रभारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, असमोली