{"_id":"6ad3e3d926189d31cd007745","slug":"case-registered-against-18-individuals-in-connection-with-the-attack-on-a-bku-leader-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-142101-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: भाकियू नेता पर हमला करने के मामले में 18 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: भाकियू नेता पर हमला करने के मामले में 18 पर रिपोर्ट
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र में भाकियू नेता वीरेश यादव पर जानलेवा हमला हुआ है। छह अक्तूबर की रात पाठकपुर स्थित एक ढाबे पर पुरानी रंजिश के चलते उन पर हमला किया गया। पुलिस ने नौ नामजद समेत 18 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
वीरेश यादव भाकियू अराजनीतिक संगठन के युवा मंडल अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि छह अक्तूबर रात आठ बजे वह घर लौटते समय ढाबे पर खाना खा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट की गई।
बीच-बचाव करने आए उनके भाई राजकुमार पर लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला किया गया। राजकुमार के सिर में गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गए। हमले के दौरान वीरेश के दो मोबाइल भी मौके पर गिर गए।
विज्ञापन
वीरेश यादव ने बताया कि आरोपी विनोद से उनका जमीन विवाद चल रहा है। विनोद पर पहले से धनारी थाने में रंगदारी और फर्जी तरीके से जमीन पर कब्जा दिलाने के मामले दर्ज हैं।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि भाकियू टिकैत के युवा मंडल महासचिव मुकेश, रामौतार, विनोद, प्रवेश, अमरपाल, मोहित, कुबेर, युवा जिला प्रभारी नीरज सहित नौ नामजद समेत 18 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव पाठकपुर स्थित कान्हा विहार ढाबे पर छह अक्टूबर की रात पुरानी रंजिश को लेकर भाकियू नेता पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने नौ नामजद सहित 8-10 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।
धनारी थाना क्षेत्र के गांव भागनगर निवासी भाकियू अराजनैतिक संगठन के युवा मंडल अध्यक्ष वीरेश यादव की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि बीती छह अक्टूबर रात आठ बजे वह घर लौटते समय पाठकपुर में ढाबे पर खाना खा रहे थे। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे दूसरे पक्ष के लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए उनके भाई राजकुमार पर लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह सिर में गंभीर चोट लगने से बेहोश होकर गिर गए। हमले के दौरान उनके दो मोबाइल भी मौके पर गिर गए।
पीड़ित ने बताया कि आरोपी विनोद से उनका जमीन विवाद चल रहा है, जिस पर पहले से धनारी थाने में रंगदारी और फर्जी तरीके से जमीन पर कब्जा दिलाने के मामले दर्ज हैं। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने भाकियू टिकैत के युवा मंडल महासचिव मुकेश, रामौतार, विनोद, प्रवेश, अमरपाल, मोहित, कुबेर, युवा जिला प्रभारी नीरज सहित नौ नामजद और 8-10 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और साजिश रचने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।