फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   worship of skandamata

विधि-विधान से की स्कंदमाता की आराधना

Fri, 23 Mar 2018 01:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Fri, 23 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
worship of skandamata
कैथल गेट में देवी की आरती करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
चैत्र नवरात्र के पाचवेें दिन घर व मंदिरों में मां स्कंदमाता की विशेष पूजा अर्चना की गई। लोगों ने पूजा अर्चना व भजन कीर्तन के साथ अपने व्रत जारी रखे।
विज्ञापन


गुरुवार को मां शेरावाली के पाचवें स्वरुप मां स्कंदमाता की मंदिरों व घरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालु घरों में पूजा अर्चना करने के बाद देवी मंदिर गए। जहां पूजा पाठ कर जलाभिषेक किया। शहर के देवी मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए खासी भीड़ देखी गई। माता स्कंदमाता का यह स्वरूप नारी शक्ति और मातृ शक्ति का सजीव चरित्र है।

शाम को घरों में मां भजन कीर्तन कर मां दुर्गा का गुणगान किया गया। शहर के प्राचीन कंकाली देवी मंदिर, रामबाग धाम स्थित श्री सिद्धिदात्री, नवदुर्गा मंदिर के अलावा गंगादेवी मंदिर ब्रहम बाजार, गोलागंज स्थित देवी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का सुबह से ही तांता लगना शुरू हो गया था। जो दोपहर 12 बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन


शाम को महिलाओं ने घरों व मंदिरों में भजन कीर्तन कर महामाई का गुणगान किया और पांचवें दिन अपने व्रत जारी रखे। स्थित प्राचीन गंगादेवी मंदिर में आस्था की गंगा बही। सुबह विशेष पूजा अर्चना के बाद शाम को महिलाओं ने भजन कीर्तन कर महामाई का गुणगान किया। जिसमें सीता रानी, सर्वेश, मधुपमा, मोहिनी, राजबाला, सरोज, शशि, शीला, प्रमिला, राधा, रामदुलारी चंद्रवती आदि मां के छंद सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर संभल में हल्लू सराय, हयातनगर और घुंघावली में चामुंडा देवी के मंदिरों पर सुबह से ही बड़ी तादाद में भक्त पहुंचे। भक्तों ने स्कंदमाता की पूजा अर्चना की और मनौती मांगी। माता रानी के जयकारों और घंटे की आवाज गुंजायमान हो गई। इसके बाद महिला भक्तों ने मंदिरों में भजन कीर्तन किया।


प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, मां मुरादें पूरी कर दे हलुआ बांटूंगी, मैया जी तेरी ज्योत जले आदि भजनों से वातावरण को भक्तिमय बनाया। शाम के वक्त फिर से मंदिरों पर भीड़ देखी गई। भक्तों ने आरती में हिस्सा लेकर मां दुर्गा से मनौती मांगी। देहात क्षेत्र के असमोली, पवांसा, हजरनगर गढ़ी, सौंधन आदि में भी भको्ति भावना से स्कंदमाता की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों पर पुलिस की मुस्तैदी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed