फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Workers sitting on dharna for 11 point demands

11 सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:30 AM IST
सार

एसडीएम रामकेश धामा ने धरना स्थल पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से वार्ता कर धरना समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मांगों का समाधान नहीं होने तक धरना अनवरत रूप से जारी रहेगा। तहसील अध्यक्ष अमर सिंह राजपूत के नेतृत्व में यूनियन के बैनर तले दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील परिसर में अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Workers sitting on dharna for 11 point demands
Workers sitting on dharna for 11 point demands - फोटो : CHANDAUSI

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। एसडीएम रामकेश धामा ने धरना स्थल पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से वार्ता कर धरना समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मांगों का समाधान नहीं होने तक धरना अनवरत रूप से जारी रहेगा।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष अमर सिंह राजपूत के नेतृत्व में यूनियन के बैनर तले दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील परिसर में अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व में एसडीएम रामकेश धामा को यूनियन ने 11 सूत्री मांगों लेकर ज्ञापन दिया था। 13 सितंबर को यूनियन की तरफ से स्पष्ट कर दिया गया था कि जल्द मांगें पूरी नहीं हुई तो कार्यकर्ता अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ जाएंगे। उस समय एसडीएम ने मांगों का जल्द ही समाधान कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक प्रशासन ने यूनियन की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने यहां राजस्व विभाग, चकबंदी विभाग व विद्युत विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। दोपहर में एसडीएम रामकेश धामा ने कार्यकर्ताओं से वार्ता करने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर डटे रहे। किसानों ने कहा कि मांगों का समाधान नहीं होने तक धरने से नहीं उठेंगे। इस दौरान कुंरपाल सिंह, गायत्री यादव, मुकेश कुमार, मनपाल सिंह, नेत्रपाल सिंह, वीरेश कुमार, चंद्रप्रकाश, रामवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed