फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Workers should strengthen the organization at the booth level: Munkad Ali

बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाएं कार्यकर्ता : मुनकाद अली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Workers should strengthen the organization at the booth level: Munkad Ali
संभल। बसपा की शनिवार को जिला स्तरीय समीक्षा बैठक बहजोई रोड स्थित लाडम सराय में हुई। मुख्य अतिथि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी मुनकाद अली रहे। उन्होंने नगर निकाय चुनाव की समीक्षा की। कहा कि जिन लोगों ने मेहनत से पार्टी में काम किया है, उनको आगे बढ़ाएंगे। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। ताकि लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटें जीतीं जा सकें।
विज्ञापन

मुनकाद अली ने कहा कि देश में लोकसभा के चुनाव कभी भी हो सकते हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी समझनी है और बूथ स्तर तक के संगठन को मजबूत बनाना है। कहा कि आम जनता जान चुकी है कि वर्तमान सरकार ने तमाम परेशानियां पैदा की हैं। इसी को ध्यान में रखकर वह 2024 में इन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम वोट देने के माध्यम से करेगी। इस दौरान राजकुमार गौतम, डाॅ. रणविजय सिंह, ओमप्रकाश राव, सोमपाल सिंह, धर्मेंद्र कुमार, दिलीप कुमार आदि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने की। संचालन कुंवरपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed