फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Workers of Bhakiyu Asli will protest on 16th for not getting the right price of potatoes

Sambhal News: आलू का सही दाम न मिलने पर भाकियू असली के कार्यकर्ता 16 को करेंगे प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Workers of Bhakiyu Asli will protest on 16th for not getting the right price of potatoes
संभल। गांव मुबारकपुर बंद में भाकियू अराजनैतिक असली की बैठक हुई। इसमें विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। रविवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में आलू किसानों की दुदर्शा को लेकर 16 मार्च को होने वाले कार्यक्रम की रणनीति बनाई। चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि आलू किसान पूरी बर्बाद हो चुका है, लेकिन सरकार किसानों के प्रति गंभीर नहीं है। कहा कि सरकार ने वादा किया था कि किसानों की लागत का डेढ़ गुना भाव देंगे। उसके हिसाब से आलू का दाम 15 रुपये प्रति किलोग्राम होता है, लेकिन आलू तीन रुपये किलो बिक रहा है। जिसके विरोध में 16 मार्च को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बताया कि सरकार ने जब किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया है तो किसानों के नलकूपों पर मीटर क्यों लगाए जा रहे हैं। कहा कि सरकार की नीति किसान के प्रति साफ नहीं है। मांग की है कि किसानों को मुफ्त बिजली दी जाए। बताया कि निजी नलकूपों पर मीटर लगाने के विरोध में 20 मार्च को अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें सुरेंद्र सिंह, राजपाल सिंह यादव, ऋषिपाल, जयवीर सिंह, दिनेश सिरोही, होशियार सिंह, किरत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed