{"_id":"60413d608ebc3ecabd5241e6","slug":"workers-money-not-found-in-mnrega-chandausi-news-mbd381794323","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार हजार मनरेगा मजदूरों की दो माह की 74 लाख की मजदूरी अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार हजार मनरेगा मजदूरों की दो माह की 74 लाख की मजदूरी अटकी
विज्ञापन
चंदौसी/जुनावई। बनियाखेड़ा और जुनावई ब्लाक के करीब चार हजार मनरेगा मजदूरों को पिछले माह से मजदूरी नहीं मिली है। त्योहार नजदीक हैं और इन मजदूरों की करीब 74 लाख रुपये की मजदूरी अटकी होने से आर्थिक संकट झेल रहे हैं। वहीं अधिकारियों ने शासन स्तर से बजट जारी न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ दिया है। बताया कि मनरेगा मजदूरी के लिए डिमांड शासन को भेजी जा चुकी है।
बनियाखेड़ा ब्लाक की 73 ग्राम पंचायतों में दस हजार मनरेगा मजदूर पंजीकृत हैं। पिछले दो माह में करीब दो हजार मजदूरों ने किया काम है। इनकी मजदूरी करीब 20 लाख रुपये हुई है। इसी तरह जुनावई ब्लाक क्षेत्र की 59 ग्राम पंचायतों में करीब 19 हजार मनरेगा मजदूर पंजीकृत हैं। पिछले दो माह में 1936 मनरेगा मजदूरों ने काम किया। इनकी मजदूरी करीब 54 लाख रुपये हुई है। दो माह से दोनों ब्लाक के मनरेगा मजदूरों को भुगतान नहीं हुआ है। अधिकारी बजट न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं तथा अधिकारियों का दावा है कि मनरेगा मजदूरी के लिए शासन से बजट रिलीज नहीं हुआ है। इस कारण अभी तक भुगतान नहीं हो पाया।
आर्थिक संकट झेल रहे चार हजार मजदूर
पिछले माह में दोनों ब्लाक के करीब चार हजार मनरेगा मजदूरों ने काम किया था। काम करने के बाद भुगतान नहीं मिला है। उनके समक्ष आर्थिक संकट आ गया है। परिवार के भरण पोषण के लिए मनरेगा में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। इसका भुगतान न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ब्लाक बनियाखेड़ा जुनावई
ग्राम पंचायत संख्या 73 59
दो माह में कार्यरत मजदूर 2100 1936
कार्य दिवस 10,300 27,266
मनरेगा मजदूरी 20,70,300 54,80,000
यह आंकड़े ब्लाक से लिए गए हैं।
शासन स्तर से मनरेगा मजदूरी का बजट जारी नहीं हुआ है। दो माह से मनरेगा मजदूरों को भुगतान नहीं हुआ है। शासन को भी डिमांड भेजी जा चुकी है। मेरे हाथ में कुछ नहीं है। कब तक भुगतान होगा, इसकी भी जानकारी नहीं है। शिखर श्रीवास्तव, बीडीओ बनियाखेड़ा