फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Work started for 50 percent of new proposals worth 5500 crores in the district

संभल: जिले में 5500 करोड़ के नए प्रस्तावों में 50 फीसदी के लिए शुरू हुआ काम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Work started for 50 percent of new proposals worth 5500 crores in the district
संभल। जिले में 107 निवेशकों ने उद्योग स्थापित करने के लिए प्रस्ताव दिए हैं। यह सभी प्रस्ताव 5500 करोड़ रुपये के हैं। अब प्रशासन जुटा है कि उद्योग स्थापित कराए जाएं। निवेशकों से भी आग्रह किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि उद्योग स्थापित करने के दौरान जो समस्या आएगी या जो संसाधन चाहिए होंगे उन्हें पूरा कराया जाएगा। समस्या शासन स्तर की भी होगी तो हल कराया जाएगा। जिले में 22 जनवरी को इन्वेस्टर्स समिट आयोजित किया गया था। इसमें 3200 करोड़ के प्रस्ताव आए थे। 10 फरवरी तक प्रस्ताव 5500 करोड़ के पहुंच गए थे। इसमें 50 प्रतिशत निवेशक ऐेसे हैं जिनके उद्योग स्थापित किए जाने की प्रक्रिया पहले से ही चल रही है। जो नए निवेशक हैं उनसे प्रक्रिया शुरू कराने के लिए आग्रह किया जा रहा है। संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार ने बताया कि हमारा प्रयास है कि जो निवेशकों ने प्रस्ताव दिए हैं। वह जल्द प्रक्रिया में आएं। जिससे उद्योग स्थापित हो सकें। 5500 करोड़ के उद्योग स्थापित होंगे तो मिलेगा 60 हजार लोगों को रोजगार
विज्ञापन

जिले में जो निवेश के प्रस्ताव आए हैं। इसमें कोल्ड स्टोरेज, मेडिकल कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज, दूध डेयरी, स्टील प्लांट, मेंथा प्लांट, कॉमन फैसलिटी सेंटर व अन्य कई तरह के उद्योग स्थापित किए जाने के प्रस्ताव आए हुए हैं। संयुक्त आयुक्त उद्योग का कहना है कि जो प्रस्ताव आए हैं। उसमें यह भी उल्लेख है कि कितने लोगों को रोजगार मिलेगा। आए हुए प्रस्ताव के मुताबिक करीब 60 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इसलिए प्रयास है कि जो प्रस्ताव हैं उनको धरातल पर उतारा जाए। जिससे जिले का विकास हो सके और लोगों को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed