{"_id":"5d5c46198ebc3e6c1750f0ef","slug":"work-start-to-make-sambhal-as-a-tourist-place-sambhal-news-mbd3191829116","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल को पर्यटक नगरी बनाने के लिए आगे बढ़ी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल को पर्यटक नगरी बनाने के लिए आगे बढ़ी सरकार
विज्ञापन
संभल के तीर्थ स्थलों को विकसित करने की योजना का शुभारंभ करते वक्त पूजन पर बैठे जिलाधिकारी अविनाश
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। संभल को पर्यटक नगरी बनाने के लिए यहां के तीर्थ स्थलों को विकसित करने की योजना पर राज्यसरकार ने एक कदम आगे बढ़ा दिया। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने मंगलवार को तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस के बाद सरकारी अमले और स्थानीय लोगों के साथ तीर्थ स्थलों को विकसित करने के काम का शुभारंभ किया। तीर्थ स्थलों को विकसित करने की मांग को अमर उजाला ने अगस्त 2018 में प्रमुखता दी थी। अपना संभल, शीर्षक से प्रकाशित खबरों की श्रंखला में तीर्थ स्थलों की अतीत और वर्तमान से शासन प्रशासन को अवगत कराया गया था। इसके बाद शासन स्तर से तीर्थ स्थलों का सर्वेक्षण कराया गया। एक कार्ययोजना बनी, जिस पर अब जाकर अमल शुरू हुआ है।
चंदायन स्थित चंद्रेश्वर महादेव मंदिर के लिए 84.30 लाख, सरायतरीन स्थित पातालेश्वर महादेव के लिए 80.96 लाख, रायसत्ती स्थित भुवनेश्वर महादेव मंदिर के लिए 83 लाख, शंकर चौराहा के करीब स्थित सूर्यकुंड मंदिर क्षेत्र को विकसित करने के लिए 75 लाख रुपये की योजना मंजूर की गई है। कार्यदायी संस्थाओं को धनराशि का आवंटन किया गया है। इन स्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
तीर्थ स्थलों पर शेड बनेंगे। ताकि श्रद्धालु बारिश और धूप में परेशान न हों। धर्मशाला बनेगी। जहां पर लोग ठहर सकेंगे। स्थलों तक पहुंचने लिए मार्ग ठीक कराए जाएंगे। तीर्थ स्थलों पर भव्य रोशनी का प्रबंध होगा। स्थलीय विकास के अन्य कार्य भी कराए जाएंगे। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह सूर्य कुंड मंदिर में आरती करके नवीन कार्यों का शुभारंभ किया जबकि राजसत्ती स्थित भुवनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में ईंट रखी और नारियल फोड़ा। इसके बाद काम शुरू कराया गया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल, डा. अरविंद गुप्ता, संजय सांख्यधर व उप जिलाधिकारी समेत कई प्रमुख लोगों की भागीदारी रही। सभी ने पूजन में भाग लिया।
विज्ञापन
डीएम के सामने अवैध कब्जों का मुद्दा उठा
संभल। जिलाधिकारी के सामने भाजपा नेता संजय सांख्यधर ने अवैध कब्जों का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि भुवनेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर की भूमि तथा उसके आसपास अवैध कब्जे हैं। इस मामले में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।