फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   work on sot river in sambhal

सोत नदी में बरसात का जल एकत्र करने के लिए बनाए जा रहे चेक डैम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
work on sot river in sambhal
संभल। अमरोहा से संभल होते हुए गुजर रही सोत नदी बदायूं पहुंचती है। इस नदी कोपुनर्जीवित करने के लिए अमर उजाला ने अभियान चलाया था। जिसके चलते सोत नदी की खुदाई हुई और अवैध कब्जे हटाए गए। अब यह नदी वजूद में आ गई है। हालांकि अब तक यह नदी सूखी पड़ी है। संभल तहसील में नदी की पूरी खुदाई हो चुकी है। चंदौसी के कुछ गांवों में विवाद के चलतेे खुदाई का काम आगे नहीं बढ़ सका।
विज्ञापन

संभल तहसील के गांव फिरोजपुर में बुधवार को मनरेगा मजदूरों ने सोत नदी पर चेक डैम बनाने का कार्य शुरू किया। यह कार्य प्रशासन की ओर से बरसात की तैयारी को लेकर कराया जा रहा है। चेक डैम बनने से बरसात का जल एकत्र हो सकेगा और नदी के पुनर्जीवित होने की उम्मीद जागेगी। इसी क्रम में यह कदम उठाया जा रहा है। एसडीएम दीपेंद्र यादव ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी को चेक डैम बनाने के लिए पत्र लिखा था। इसी क्रम में मनरेगा मजदूर काम कर रहे हैं। चेक डैम बनने से बरसात का पानी एकत्र हो जाएगा और इससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed