{"_id":"5f6659788ebc3e2cc17e749e","slug":"work-on-sot-river-in-chandausi-sambhal-chandausi-news-mbd3632032156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोत नदी की खुदाई को ग्राम पंचायतों में बनाया जा रहा एमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोत नदी की खुदाई को ग्राम पंचायतों में बनाया जा रहा एमेट
विज्ञापन
चंदौसी। प्रशासन की ओर से सोत नदी पुनर्जीवित अभियान चलाया जा रहा है। चंदौसी तहसील में सोत नदी की खुदाई के लिए राजस्व विभाग और विकास विभाग तैयारी में जुटा है। मनरेगा के तहत चंदौसी तहसील क्षेत्र में सोत नदी की खुदाई कराई जाएगी। इसके लिए विकास विभाग ने तकनीकी सहायकों को मनरेगा के तहत स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए हैं।
राजस्व विभाग चंदौसी तहसील क्षेत्र के गांवों में सोत नदी पर अवैध कब्जों को चिह्नित कर रहा है। इसके साथ ही विकास विभाग ने खुदाई के लिए स्टीमेट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
बीडीओ शेखर श्रीवास्तव ने शनिवार को खंड कार्यालय में सोत नदी क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के तकनीकी सहायकों की मीटिंग की। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत सोत नदी की खुदाई कराएगी। राजस्व विभाग अवैध कब्जे हटवा रहा है। प्रत्येक ग्राम पंचायत क्षेत्र में मनरेगा के तहत खुदाई का कार्य कराया जाएगा। मनरेगा मजदूर कार्य करेंगे। इसके लिए सभी तकनीकी सहायक और पंचायत सचिव अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में सोत नदी की खुदाई के कार्य का स्टीमेट बनाएं और उसे हर हाल में सोमवार तक जमा करा दें। ताकि इसकी खुदाई शुरू कराई जा सके।
विज्ञापन
इन ग्राम पंचायतों में बनाया जाएगा स्टीमेट
चंदौसी के बनियाखेड़ा ब्लाक क्षेत्र के गांव आदमपुर, जेरोई हयातनगर, सैदपुर, बुधनगर खंडुआ, कैथल, एतोल, पुरा, रूस्तमगढ़ उगिया, बर्रई से होकर सोत नदी गुजरती है। इन ग्राम पंचायतों सोत नदी की खुदाई के लिए स्टीमेट बनाया जाएगा।