फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Work on filling potholes on main roads begins

Sambhal News: मुख्य मार्गों के गड्ढों को भरने का काम शुरू

Fri, 11 Oct 2024 04:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 11 Oct 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Work on filling potholes on main roads begins
संभल। बारिश के बाद हुए गहरे और बड़े गड्ढे भरने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हुई है। सीएम ने 10 अक्तूबर तक गड्ढे भरने के निर्देश दिए थे लेकिन निर्देश का पालन यही हुआ कि अंतिम दिन गड्ढे भरे जाने शुरू किए हैं। इसमें भी अभी कई दिन का समय लगना तय है। वहीं दूसरी ओर जिले के अन्य कई मुख्य मार्गों पर हुए गड्ढे भरे जाने के लिए समय लगेगा।
विज्ञापन

लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन का कहना है कि त्योहारी सीजन के चलते ऐसे मार्ग के गड्ढे भरे जा रहे हैं जिन मार्गों से त्योहारी सीजन में लोगों का आवागमन ज्यादा रहेगा। अन्य मार्गों के भड्ढे 30 अक्तूबर तक भर दिए जाएंगे। बृहस्पतिवार को संभल-मुरादाबाद मार्ग और संभल-चंदौसी मार्ग के गड्ढे भरे जाने शुरू किए हैं। सबसे ज्यादा गड्ढे संभल-चंदौसी मार्ग पर स्थित गांव मोहम्मदपुर टांडा में थे। जिन्हें पत्थर से भरकर भरा जा रहा है। इसी तरह के गड्ढे संभल-मुरादाबाद मार्ग पर जगह-जगह हो गए थे। उन्हें भी भरा जा रहा है। जिले के अन्य मार्गों पर हुए गड्ढे इन गड्ढों के भरे जाने के बाद भरे जाएंगे। इसमें 30 अक्तूबर तक का समय लगेगा।
विज्ञापन

कोट
त्योहार के दौरान जिन मार्गों पर लोगों का आवागमन ज्यादा रहता है। उन मार्गों के गड्ढे भरे जाने का समय 10 अक्तूबर तक तय किया गया था। अन्य मार्गों के गड्ढे भरने का समय 30 अक्तूबर है। तय समय सीमा में गड्ढे भर दिए जाएंगे। -सुनील प्रकाश, एक्सईएन, लोकनिर्माण विभाग, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका ने ठेकेदार को किया ब्लैक लिस्ट
नगर पालिका संभल के वार्ड संख्या एक में स्थित मोहल्ला शाहजीपुरा सरायतरीन में सीसी सड़क और नाली निर्माण का कार्य किया जाना था। इसके लिए तेजराम कॉन्ट्रेक्टर को 12 जनवरी को कार्यादेश दिया गया था। ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया और कई बार नोटिस देने के बाद भी गंभीरता से नहीं लिया गया। जबकि 13 अक्तूबर को हयातनगर में दशहरा मेला आयोजित होना है। ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि ठेकेदार ने पालिका की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। नोटिस के बाद भी कार्य नहीं करना भी नियमों का उल्लंघन है। इसलिए ठेकेदार को पालिका में तीन वर्ष के लिए ब्लैक लिस्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed