फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Work on beautification of open gym park started, will be inaugurated soon

Sambhal News: ओपन जिम पार्क को संवारने का काम शुरू, जल्द होगा लोकार्पण

Tue, 12 Nov 2024 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 12 Nov 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Work on beautification of open gym park started, will be inaugurated soon
चंदौसी (संभल)। तहसील चौराहे पर बने ओपन जिम पार्क को संवारने का काम सोमवार को शुरू हो गया है। पालिका की अनदेखी से एक साल में ही पार्क बदहाल हो गया था। अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेकर डिप्टी कलक्टर व ईओ विनय मिश्रा ने पार्क को संवारने के निर्देश दिए थे। एक साल पहले विनियमित क्षेत्र की ओर से तहसील चौराहे पर 40 लाख रुपये की लागत से ओपन जिम पार्क का निर्माण किया गया था। जिसमें बच्चों को खेलने के लिए झूले लगाए गए थे। साथ ही पेड़ पौधे व घास आदि से पार्क का सौंदर्यीकरण किया गया था। इसके अलावा रात के समय रोशनी के लिए सोलर लाइटें भी लगाई गई हैं। निर्माण के बाद पार्क का लोकार्पण नहीं किया गया। साथ ही इसे ताला लगाकर बंद कर दिया गया। अनदेखी की वजह से पार्क के पेड़ पौधे सूखने की कगार पर पहुंच गए थे। बड़ी बड़ी घास पार्क मेें उग आई। पार्क के आसपास ठेले और रेहड़ी वालों ने अतिक्रमण कर लिया था। साथ ही पार्क के आसपास कूड़े के ढेर लगने लगे थे। अमर उजाला में नौ नवंबर के अंक में चालीस लाख से बना ओपन जिम पार्क बदहाल शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद डिप्टी कलक्टर ने खबर का संज्ञान लिया। सोमवार को पार्क को संवारने का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed