{"_id":"689111df95d973d0ba0d3030","slug":"work-at-narauli-post-office-is-stalled-people-are-getting-troubled-sambhal-news-c-204-1-chn1001-121996-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नरौली डाकघर पर काम काज ठप, लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नरौली डाकघर पर काम काज ठप, लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन
बनियाठेर। इन दिनों कस्बा डाकघर पर आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नए डाकघर इंचार्ज को आईडी ट्रांसफर न होने से डाकघर पर होने वाले कार्य ठप पड़े हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी आधार कार्ड बनवाने या फिर उसमें संशोधन कराने वालों को हो रही है। हर रोज ऐसे लोग डाकघर से मायूस होकर बैरंग लौट जाते हैं।
कस्बा डाकघर पर हर रोज सैकड़ों की संख्या में लोग रजिस्ट्री व रुपये निकालने और जमा करने के लिए पहुंच रहे हैं। इसके अलावा काफी लोग आधार कार्ड बनवाने या उसमें संशोधन के लिए पहुंच रहे हैं। बीते कुछ दिनों से डाकघर पर सेवाएं ठप पड़ी हैं क्योंकि पुराने पोस्टमास्टर की आईडी नए डाकघर इंचार्ज को ट्रांसफर नहीं हुई है। कस्बा डाकघर के नए इंचार्ज प्रिंस वाष्र्णेय ने बताया कि उन्होंने अभी कुछ दिनों पहले ही चार्ज संभाला है। पुराने पोस्टमास्टर दलपत सिंह दो महीने की ट्रेनिंग पर बाहर गए है। अभी पुराने पोस्टमास्टर की आईडी डाकघर के नए इंचार्ज को ट्रांसफर नहीं हुई है। जब तक पुराने पोस्टमास्टर की आईडी ट्रांसफर नहीं हो जाती, तब तक डाकघर में डाक संबंधी सहित अन्य कार्य नहीं होगा। नए इंचार्ज ने बताया कि चार से पांच दिन के भीतर आईडी ट्रांसफर होने की पूरी उम्मीद है। आईडी ट्रांसफर होते ही डाकघर पर समस्त कार्य फिर से शुरू होंगे।