{"_id":"6057a4bf8ebc3ecfdd542788","slug":"word-water-day-sambhal-news-mbd3837824120","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 गांवों के 117 हैंडपंप खराब पड़े, विश्व जल दिवस पर जागरूक क्या करेंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 गांवों के 117 हैंडपंप खराब पड़े, विश्व जल दिवस पर जागरूक क्या करेंगे जिम्मेदार
विज्ञापन
संभल। पवांसा ब्लॉक के 48 गांवों में 117 हैंडपंप खराब पड़े हैं। इन हैंडपंप को काफी समय से दुरूस्त नहीं कराया है। यह सभी हैंडपंप प्रमुख स्थानों के हैं। मंदिर, मस्जिद, कब्रिस्तान, शमशान और गली मोहल्लों में यह नल खराब हैं। ग्रामीणों ने कई आग्रह किया लेकिन अब तक सही नहीं कराया गया। अब गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। और लोगों को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ेगी। सोमवार को विश्व जल दिवस मनाया जाएगा।
पवांसा ब्लॉक के प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत सचिव विश्व जल दिवस पर ग्रामीणों को जल के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इसके लिए बकायदा बैठक की जाएगी। लेकिन जिन गांवों में हैंडपंप खराब पड़े हैं उनकी मरम्मत तक नहीं कराई गई है। ऐसे 117 हैंडपंप हैं जो 48 गांवों में खराब पड़े हैं।
ग्रामीण लगातार हैंडपंप सही कराने की गुहार लगाते रहे लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हो सकी। इससे ग्रामीणों में रोष है। प्रत्येक गांव में एक से चार हैंडपंप तक खराब हैं। जो एक महीने से छह महीने पहले तक खराब हुए थे। उनकी भी मरम्मत तक नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
-------------------
इन गांवों में खराब हैं हैंडपंप
पवांसा ब्लॉक के गांव धुरैटा, मिलक धुरैटा, मऊभूढ़, दतावली, नसीरपुर, लहरा कंमगर, आढो़ला, छछैरा, बिजपुरी, सिहोरी, फत्तेहपुर उत्तमा, निबौरा, अतरासी, करीमपुर, साकिन शोभापुर मुंजब्ता, बसला, साकिन शोभापुर खालसा, मल्लाह मुस्तफाबाद, सहरिया उर्फ सैंण्डा, करेली, ढकरी, शेखूपुर मणि, रसूलपुर धतरा, विक्रमपुर ताहरपुर, निरयावली, नगला खाकम, सौंधन मोहम्मदपुर, मोहम्मदपुर बाबई, ताहरपुर सिमरौआ, अल्लीपुर बुजुर्ग, नागल खोकर, ठाठी, सैजना, अख्तयारपुर चौबे, कासमपुर जगरूप, अमावती कुतुबपुर, जयसिंह थरैसा, अफजलपुर डरौली, गौहत, बागड़पुर इम्मा, सिहावली, नूरपुर ततारपुर, काजी बहेटा, औरंगाबाद देवरी, साधनगर, सैमरा, महोरा लखूपुरा, चिरौली भगवंतपुर शामिल हैं।