फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Wood trader cheated of Rs 3.27 lakh, case filed against unknown person

Sambhal News: लकड़ी व्यापारी से 3.27 लाख की ठगी, अज्ञात पर केस दर्ज

Fri, 08 Aug 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 08 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Wood trader cheated of Rs 3.27 lakh, case filed against unknown person
सरायतरीन (संभल)। बहजोई थाना क्षेत्र के मोहल्ला काली मंदिर रोड निवासी लकड़ी व्यापारी सोनू गुप्ता से 17 जुलाई को 3.27 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोनू गुप्ता का कहना है कि 17 जुलाई को उसके पास अज्ञात नंबर से फोन आया। रिसीव करने पर व्यक्ति ने कहा कि आरटीओ ऑफिस से बोल रहा हूं। आपका हेलमेट न होने की वजह से बाइक का 500 रुपये का चालान हुआ है। ज्यादा सवाल करने पर उसने फोन काट दिया। फिर एचडीएफसी बैंक से 42 हजार 500 रुपए की ट्रांजक्शन किसी सोनू नाम के व्यक्ति पर करने और फेल होने के संबंध में एक कॉल आया, जिस पर सोनू गुप्ता ने अपने एचडीएफसी बैंक खाता और गुप्ता ट्रैडर्स बहजोई के नाम से खाते का स्टीमेट निकलवाया तो पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है।
विज्ञापन

एचडीएफसी के एक खाते से 14 हजार 300 रुपये कन्ज्यूमर आईडी अजमेर विद्युत का बिल पे करना और दूसरे खाते से 2.85 लाख रुपये कन्ज्यूमर आईडी पर टाटा पावर का बिल पे करने आया। तुरंत साइबर सुरक्षा के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि 3.27 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच करते हुए जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed