फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   womqn suicide in sambhal village

ससुराल न जाने की जिद पर अड़ी नवविवाहिता ने आग में जलकर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
womqn suicide in sambhal village
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर मियावली निवासी नवविवाहिता ने मायके में रहते हुए कैरोसिन डालकर आग लगा ली। चीखपुकार होने पर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक नवविवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई थी। ग्रामीणों ने नवविवाहिता के परिजनों को सूचना दी। खेत से लौटे परिजन आनन-फानन में उपचार को ले जाने के लिए दौड़े, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। इसकी पुष्टि चिकित्सक ने की।
विज्ञापन

नवविवाहिता अपनी ससुराल नहीं जाना चाहती थी। जबकि पति बुलाने के लिए लगातार दबाव बना रहा था और नवविवाहिता के मायके वाले भी ससुराल जाने के लिए कह रहे थे। सोमवार को सुबह साढ़े छह बजे करीब एक गांव निवासी 19 वर्षीय नवविवाहिता ने कैरोसिन डाल कर आग के हवाले कर लिया। आग की लपटों में घिरी होने के बाद नवविवाहिता घर से निकल कर भागी। ग्रामीणों ने आग की लपटे उठती देखीं तो वह भी मौके से भाग गए। घटना उस समय हुई जब नवविवाहिता घर पर अकेली थी और परिवार के लोग खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गए थे।
विज्ञापन

मां ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 18 फरवरी को चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव नंदपुर निवासी युवक से की थी। अब पंद्रह दिनों से उनकी बेटी घर पर रह रही थी। रविवार को बेटी के पति ने फोन कर बताया कि वह उसको बुलाने आ रहे हैं, लेकिन बेटी जाने से इनकार कर रही थी। रात को काफी समझाया और ससुराल जाने की हिदायत दी। पीड़ित मां ने बताया कि सोमवार को सुबह वह और उनकी बड़ी बेटी पशुओं के लिए चारा लेने चले गए। घर पर कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान आग लगा ली और मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर गांव में यह भी चर्चा है कि नवविवाहिता का प्रेम प्रसंग गांव के एक युवक से था। वह शादी करना ही नहीं चाहती लेकिन परिजनों ने कर दी। अब नव विवाहिता ससुराल जाना नहीं चाहती थी। जबकि पति लगातार बुला रहा था। और मायके वाले भी जाने के लिए कह रहे थे। इसी के चलते आत्म हत्या की है। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed