फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Women's safety is the most important issue today: DMWomen's safety is the most important issue today: DM

नारी की सुरक्षा आज के दिन सर्वोपरि विषय : डीएम

Thu, 16 Oct 2025 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 16 Oct 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Women's safety is the most important issue today: DMWomen's safety is the most important issue today: DM
बहजोई (संभल)। संभल कल्कि महोत्सव एवं विकासोत्सव-2025 के अंतिम दिन मिशन शक्ति 5.0 नारी ही नूर है कार्यक्रम हुआ। जिसमें महिलाओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि नारी सुरक्षा आज के दिन सर्वोपरि विषय है। किसी के साथ अगर अन्याय या हिंसा होती है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1090 पर कॉल कर सूचित करें, उस पर शीघ्र ही कार्रवाई होगी। ताकि भविष्य में वह हमारी नारी शक्ति से, नारी गरिमा के साथ खिलवाड़ न कर सके। तौसीफ रजा मिसवाई ने भारत के इतिहास में महिलाओं के योगदान के विषय में बताया। निदा अहमद ने कहा नारी अपनी ताकत को पहचाने, नारी को आगे बढ़ना है। आप सब में बहुत ताकत है। एक मां की कोख से ही पुरुष का जन्म होता है। बेटियां कमजोर नहीं हैं। एक महिला समाज और संसद की दिशा और दशा तय कर सकती है। याशमीन ने तीन तलाक पर चर्चा की। कहा कि तीन तलाक पर अपने हक के लिए लड़ो। अमीर जहां तुर्की ने डीएम-एसपी के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस दौरान एसपी केके विश्नोई, राम आशीष, महेश कुमार, डॉ. मणिभूषण तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed