फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Women's participation in cooperative societies will be increased.

Sambhal News: सहकारी समितियों में बढ़ाई जाएगी महिलाओं की भागीदारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Women's participation in cooperative societies will be increased.
चंदौसी। सहकारी समितियों को और मजबूत बनाने के लिए अब महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जा रही है। अब किसानों के साथ-साथ महिलाओं को भी मल्टीपरपज कृषि सहकारी समितियों (एम-पैक्स) का सदस्य बनाया जा रहा है। सदस्य बनने के बाद उन्हें सहकारी योजनाओं, आसान ऋण, खेती से जुड़े स्वरोजगार के अवसर और लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे इनका फायदा उठा सकें।
विज्ञापन


जिले में करीब 73 सहकारी समितियां संचालित हैं। विभाग किसानों के साथ अब महिलाओं को भी एम-पैक्स का सदस्य बना रहा है। हाल ही में सहकारिता सप्ताह के दौरान आयोजित शिविर में महिलाओं को एम पैक्स की सदस्यता दिलाई गई थी। इसके बाद अब मुहिम चलाकर अधिक से अधिक महिलाओं को समितियों से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

अभियान के तहत महिलाओं को एम-पैक्स की सदस्यता के साथ सहकारी योजनाओं, ऋण सुविधाओं, कृषि आधारित स्वरोजगार और अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इससे महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगी और स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने के अवसर भी हासिल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआर सहकारिता ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि महिलाओं को सहकारी समितियों से जोड़ने का उद्देश्य उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से सहकारी समितियां और अधिक मजबूत होंगी। साथ ही, महिलाएं योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed