फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Women took out Kalash Yatra from Shrimad Bhagwat Katha

Sambhal News: श्रीमद्भागवत कथा से महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा

Tue, 17 Jun 2025 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 17 Jun 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Women took out Kalash Yatra from Shrimad Bhagwat Katha
संभल। गांव मोहम्मदपुर टांडा में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा शुरू होने से पहले कलशयात्रा निकाली गई। आचार्य अखिलेश शर्मा ने पंचांग पूजन कराके महिलाओं और बालिकाओं के सिर पर कलश धारण कराया। नगर भ्रमण कर सभी ने स्थानीय देवी देवताओं का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

इसके बाद कथा के महात्म्य पर बखान करते हुए कवित आचार्य ने कहा कि बालकों को जन्म से ही संस्कारित करना चाहिए। धुंधकारी की माता ने अधिक लाड़ के कारण अपने बालक को संस्कार नहीं दिए, जिसके दुष्परिणाम हैं कि वह पथभ्रष्ट हो गया और वेश्या गमन करने लगा। अंततः वेश्याओं के द्वारा मारा जाने पर प्रेत योनि को प्राप्त हुआ। वहीं, अच्छे संस्कार पाकर गो पुत्र गोकर्ण पंडित ज्ञानी हो गए। उन्होंने अपने पिता आत्मदेव को उपदेश देकर जीवन धन्य कर दिया।
विज्ञापन

कथाव्यास ने कहा कि कलश यात्रा में चलने से अश्वमेध यज्ञ का फल मिलता हैैै। इसलिए जहां भी कलश यात्राएं निकलतीं हों, वहां शामिल होना चाहिए। इस दौरान विजय शर्मा, अनिल शर्मा, भूराज चौधरी, सुधीश शर्मा, शिवोम शर्मा, सपत्नीक, भूरे चौधरी, सुभाष चौधरी, सत्यवीर सिंह, राजा शर्मा, पप्पी चौधरी, मीनू शर्मा, मंजू चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या:54- छात्र आशुतोष-स्रोत- हकेंवि

फोटो संख्या:54- छात्र आशुतोष-स्रोत- हकेंवि

फोटो संख्या:54- छात्र आशुतोष-स्रोत- हकेंवि

फोटो संख्या:54- छात्र आशुतोष-स्रोत- हकेंवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed