{"_id":"5759bf9d4f1c1bca389c60d6","slug":"women-protested-in-hydle","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार हटाने को हाईडिल में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार हटाने को हाईडिल में प्रदर्शन
ब्यूराे/अमर उजाला,संभल
Updated Fri, 10 Jun 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी के गनेशपुर में विद्युत लाइन को आबादी से शिफ्ट कराने को प्रदर्शन करतीं महिलाएं। अमर उजाला
ग्राम गनेशपुर की महिलाओं ने गांव के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हटाने को हाईडिल में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना था कि अगर लाइन नहीं हटाई गई तो वह आंदोलन करेंगी। ग्राम मुहम्मद नगर कस्बा के मझरा गनेशपुर के ऊपर से होकर गुजर रही है। लाइन जर्जर होने के कारण आए दिन तार टूटकर गिर जाते है। कई पशुओं की भी मौत हो चुकी है। कई बार अधिकारियों को बताया , लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
तहसील दिवस में जिलाधिकारी को लाइन हटाने के लिए ज्ञापन दिया था। कार्रवाई होने के बजाय गुरुवार को गांव जाकर तार जोड़ने लगे। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया और यहां हाईडिल आकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना था कि सभी को यह भय बना रहता है कि कब कहां तार टूटकर गिर जाए और कौन हादसे का शिकार हो जाए। प्रदर्शन के उपरांत अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान रामादेवी, लक्ष्मीदेवी, कमला रानी, रामसनेही, भगवान देई, निम्मादेवी, ज्ञानवती, मीना, मीरा, रुपवती, भूरीदेवी, नंही, ममता, रमेश, महेंद्र, रामवीर, रामबहादुर, हुकुम सिंह, भूप सिंह आदि शामिल रहे।