{"_id":"60f028bf8ebc3e87cf06e849","slug":"women-exploited-by-population-control-law-abortion-rate-will-increase-says-asaduddin-owaisi-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंख्या नियंत्रण कानून: ओवैसी बोले- इससे महिलाओं का शोषण होगा, गर्भपात की दर बढ़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंख्या नियंत्रण कानून: ओवैसी बोले- इससे महिलाओं का शोषण होगा, गर्भपात की दर बढ़ेगी
Thu, 15 Jul 2021 05:53 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 15 Jul 2021 05:53 PM IST
सार
गुरुवार को संभल के चौधरी सराय पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव है। अभी से ही तैयारियां की जा रही हैं। इसी सिलसिले में संभल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में संभल पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। जनसंख्या नियंत्रण विधेयक को महिलाओं के खिलाफ बताया और सरकार पर रोजगार नहीं देने की बात कही। साथ ही कहा कि सरकार शिक्षा दे नहीं पा रही है और स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में हजारों लोगों ने जान गंवा दी। जनसंख्या को ताकत बनाने के बजाए सरकार कमजोरी बना रही है। इस कानून से महिलाओं का शोषण होगा और गर्भपात की दर बढ़ेगी।
विज्ञापन
गुरुवार को संभल के चौधरी सराय पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव है। अभी से ही तैयारियां की जा रही हैं। इसी सिलसिले में संभल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। बातचीत के दौरान ओवैसी ने केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरा। कहा कि 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री के सामने मुख्यमंत्री अपनी चला रहे हैं। जबकि जनसंख्या नियंत्रण कानून अर्टिकल 21 के खिलाफ है।
विज्ञापन
कहा कि यदि कानून बना तो विशेषज्ञ बताते हैं कि इससे महिलाओं का शोषण बढ़ेगा। बच्ची पेट में होने की जानकारी होते ही लोग गर्भपात करा देंगे। इस कानून से महिलाओं को निशाना बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री की तारीफ करने वाले सवाल पर ओवैसी ने सीधा जवाब नहीं दिया। बल्कि कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री असदुद्दीन ओवैसी के मजनू बने हुए हैं। लैला को भूलते ही नहीं। हर कार्यक्रम में नाम लेते हैं। मीडिया से बातचीत के बाद कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और मुरादाबाद के लिए चले गए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतेजाम रहे।
विज्ञापन