{"_id":"572e4a154f1c1b01045cd5dd","slug":"women-died-in-accident-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती की बाइक से नीचे गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती की बाइक से नीचे गिरकर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sun, 08 May 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर थाने अल्हैदादपुर चंपू के पास बाइकर्स बदमाशों ने पति व बेटे के साथ माइके से लौट रही महिला के कुंडल नोच लिए। बदमाश तो भाग गए लेकिन गर्मवती महिला हड़बड़ा बाइक से नीचे गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कोतवाली के गांव जारई निवासी ममता (23) अपने पति स्वराज व तीन वर्षीय पुत्र राजू के साथ मायके मिलक में अपने चचेरे भाई की शादी में गई थी। ममता पति के साथ बाइक से शुक्रवार की देर शाम वापस अपने घर लौट रही थी। तभी बनियाठेर थाना क्षेत्र में ग्राम रहोली के पास तीन बाइकर्स बदमाशों उनका पीछा करना शुरू कर दिया। दो बदमाश का मुंह ढका हुआ था। एक के हाथ में तमंचा तो दूसरे के हाथ में हाकी थी।
विज्ञापन
ग्राम अल्हैदादपुर चंपू के पास बदमाशों ने बराबर आकर गर्भवती ममता के कान पर झपट्टा मारा और सोने के कुंडल छीन ले गए। लेकिन इस दौरान ममता काफी हड़बड़ा गई और बाइक भी अनियंत्रित हो गई, जिससे महिला नीचे गिर गई। जिससे ममता की मौके पर ही मौत हो गई, वह गर्भवती थी। हालांकि पति उसे शीघ्रता से हास्पिटल ले गया लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बदमाश ग्राम गणेशपुर की ओर भाग गए। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम राजू गुमसुम बना हुआ था। शनिवार की सुबह परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में एसओ बनियाठेर प्रदीप कुमार यादव का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। अगर कोई तहरीर या शिकायत आती है तो प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।