फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Women danced in Hariyali Teej festival, Sakshi became Teej Queen

Sambhal News: हरियाली तीज उत्सव में महिलाओं ने किया नृत्य, साक्षी बनीं तीज क्वीन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Women danced in Hariyali Teej festival, Sakshi became Teej Queen
संभल। भारतीय इतिहास संकलन समिति की ओर से हरियाली तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। साक्षी रस्तोगी तीज क्वीन चुनी गईं। मुरादाबाद मार्ग पर स्थित प्रेम होटल में आयोजित हुए हरियाली तीज उत्सव में महिलाओं ने मेहंदी, हाऊजी, वन मिनट गेम, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। ज्योति गुप्ता, रूपाली गुप्ता, सुमन लता शर्मा, नीलम वार्ष्णेय, शिवानी शर्मा, वंदना रस्तोगी, दीपा वार्ष्णेय, रेनू मेहरोत्रा, शिवानी मेहरोत्रा, शोभा गर्ग आदि को पुरस्कृत किया गया। महिलाओं ने झूला झूलकर आनंद लिया। भारतीय इतिहास संकलन समिति की महिला जिला प्रमुख मीनू रस्तोगी, सुमन लता शर्मा, वंदना रस्तोगी, शुभ्रा गुप्ता आशा गुप्ता, शालिनी गुप्ता आदि ने सर्वसम्मति से साक्षी रस्तोगी को तीज क्वीन घोषित किया। उन्हें मुकुट पहनाकर, माल्यार्पण करके और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

आशा गुप्ता ने कहा कि हरियाली तीज कार्यक्रम महिलाओं के लिए सजने संवरने और विशेष कार्य करने के लिए ही प्रेरित नहीं करता है बल्कि यह सेवा, संस्कार, समर्पण, सहयोग की अवधारणा को मजबूत करने की प्रेरणा देने का कार्यक्रम है। अध्यक्षता मीनू रस्तोगी ने और संचालन ज्योति गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed