फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Women created ruckus in the program of the minister in charge

Sambhal News: प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में महिलाओं ने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Women created ruckus in the program of the minister in charge
चंदौसी (संभल)। बनियाखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के गांव आटा की मढ़ैया में पानी की निकासी नहीं होने पर गलियों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। शनिवार को गांव आटा के कंपोजिट विद्यालय में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम जनपद के प्रभारी मंत्री आए थे। तभी गांव की महिलाएं अपनी शिकायत को लेकर विद्यालय पहुंच गई। जिन्हें अतिरिक्त एसडीएम ने रोक लिया। जिससे महिलाओं की एसडीएम से नोकझोंक हुई। इसके महिलाएं शांत होकर गांव चली गई।
विज्ञापन

चंदौसी-बहजोई मार्ग पर गांव आटा की मढ़ैया आता है। गांव में पिछले काफी वर्षों नालियों की गलियों में नाली नहीं होने से पानी की निकासी की समस्या बनी हुई है, जिससे गांव की अधिकांश गलियों में घरों से निकलना वाला गंदा पानी भरा हुआ है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि ग्रामीण कई बार ग्राम प्रधान व ब्लाॅक के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। मगर समस्या का समाधान नहीं हो सका है। शनिवार की दोपहर गांव आटा के कंपोजिट विद्यालय में भाजपा का स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था। तभी गांव आटा की मढ़ैया की एक दर्जन महिलाएं अपनी शिकायत प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह से करने पहुंच गई। महिलाओं को मंच पर आता देख अतिरिक्त एसडीएम विनय मिश्रा पहुंच गए और महिलाओं को रोक लिया। इस दौरान महिलाओं की एसडीएम से काफी देर नोकझोंक हुई। हंगामा होने की स्थिति में कुछ अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और महिलाओं को शांत कराया। कहां कि शीघ्र ही गांव में जलभराव की समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा। इस बाद महिलाएं शांति हुई। जिसमें सोमवती, वीरवती, श्यामा देवी, ओमवती, जगवती, अतर कली आदि महिलाएं शामिल रही।
विज्ञापन

गलियों में जलभराव के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
गांव आटा की मढ़ैया में गलियों में जलभराव के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की अधिकांश गलियों में नालियों नहीं है या क्षतिग्रस्त बनी है। जिससे घरों से निकलने वाला गंदा पानी गलियों में भर जाता है। जिससे उन्हें जलभराव से होकर गुजरना पड़ता है। गांव में प्राथमिक विद्यालय वाले मार्ग पर भी जलभराव की समस्या बनी हुई है। जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों को विद्यालय आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। गलियों में जलभराव होने से मोटे-मोटे मच्छर हो गए। जिससे शाम होते ही मच्छरों कारण ग्रामीणों को घर में रुकना मुश्किल हो जाता है। साथ ही जलभराव से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से ब्लॉक के अधिकारियों से शिकायत करते आ रहे हैं, इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। प्रदर्शन करने वाले सुखवीर, मुन्ना लाल, गुड्डू, मिंटू, विजय सिंह, राजकुमार, बदन सिंह, हरिओम, टीटू, अजय, धीरेंद्र, चंद्र सैन आदि मौजू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed