फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bar Election: Member Lokendra to stay away from the election process due to his support for a candidate.

बार चुनाव : प्रत्याशी के समर्थन पर सदस्य लोकेंद्र चुनाव प्रक्रिया से रहेंगे दूर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Bar Election: Member Lokendra to stay away from the election process due to his support for a candidate.
चंदौसी। चंदौसी बार एसोसिएशन चंदौसी के चुनाव को लेकर एक बार फिर मामला गरमा गया है। अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी के समर्थन के आरोप में एल्डर्स कमेटी से सदस्य लोकेंद्र शर्मा चुनाव प्रक्रिया से दूर रहने के आदेश हुए हैं। बार काउंसिल प्रयागराज के अध्यक्ष ने एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन को आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

चंदौसी बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव व को-आप्टेड सदस्य अनुशासन समिति नवनीत सिंह यादव ने बार काउंसिल के चेयरमैन और अध्यक्ष को भेजे शिकायती पत्र भेजा। बताया कि वह चंदौसी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव वर्ष 2026-27 में वह अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं। एल्डर्स कमेटी द्वारा 29 सितंबर को जारी सदस्यता सूची घोषित की थी। जिसमें चुनाव के लिए कुल सदस्य 1201 सदस्यों की सूची जारी की गई थी।
विज्ञापन

चुनाव कार्यक्रम भी जारी किया है। उन्होंने एल्डर्स कमेटी के सदस्य लोकेंद्र शर्मा पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजीव कुमार शर्मा को समर्थन करने का आरोप लगाया। इस मामले में बृहस्पतिवार को बार काउंसिल प्रयागराज के अध्यक्ष शिवकुमार गौड़ ने एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन को 1201 मतदाता की सदस्यता सूची के आधार पर चुनाव कराने और एल्डर्स कमेटी के सदस्य लोकेंद्र शर्मा को चुनाव प्रक्रिया से दूर रखने के आदेश दिए हैं। वहीं इस मामले में एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्हें अभी कोई ऐसा आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed