{"_id":"6ac8096eac2c2789a408f3c5","slug":"demand-for-action-regarding-remarks-made-against-the-national-president-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-141606-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ टिप्पणियों के मामले में कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ टिप्पणियों के मामले में कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
बहजोई। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों और जान से मारने की धमकी के मामले में कार्रवाई की मांग की है।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर एक ज्ञापन डिप्टी कलक्टर रामानुज को सौंपा गया। पार्टी ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने ज्ञापन में बताया कि यह घटना गोरखपुर के बांसगांव में हुई। डॉ. संजय कुमार निषाद के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। इन घटनाओं से समाज के लोगों में गहरा रोष है।
विज्ञापन
पार्टी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। भाषण, वीडियो, ऑडियो और सोशल मीडिया सामग्री को साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित रखा जाए। जांच में पुष्टि होने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कठोर कार्रवाई हो। पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद की सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की है। यह मांग समाज में बढ़ते रोष को देखते हुए की गई है।