फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   women agitation for toilet.

शौचालय बनवाने को महिलाओं का प्रदर्शन

Thu, 04 Oct 2018 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Thu, 04 Oct 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
women agitation for toilet.
चंदौसी के धनुपुरा गांव में शौचालय बनवाने को लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : amar ujala

चंदौसी। बनियाखेड़ा ब्लाक के धनुपुरा-चंडरौआ गांव में शौचालय नहीं बनवाने के विरोध में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। मांग की कि उनके गांवों में भी शौचालयों का निर्माण कराया जाए।  

विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत दो अक्तूबर तक प्रत्येक दशा में गांवों को खुले में शौच मुक्त करने की बात कही जा रही थी। शासन ने अब इसके लिए तीन माह का और समय दे दिया लेकिन कुछ गांवों में तो अभी शौचालय बनाने की शुरुआत ही नहीं हो सकी है। कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र एवं ब्लाक बनियाखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धनुपरा-चंडरौआ में शौचालय नहीं बनवाए जा सके हैं। महिलाओं एवं बेटियों को अभी भी खुले में शौच जाना पड़ रहा है जिससे आक्रोशित गांव की महिलाओं ने ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ प्रदर्शन किया। मांग की कि उनके गांवों में भी शौचालयों का निर्माण कराया जाए।ताकि यहां की  महिलाओं को भी खुले में शौच जाने से मुक्ति मिल सके। महिलाओं का कहना है कि हमारे  गांव में केवल तीन शौचालय बनाए गए हैं, वह भी पूर्ण नहीं हुए हैं। ग्रामीणों से प्रधान व सचिव द्वारा 1000 प्रति शौचालय की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed