फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman's earrings were cheated by cheating, police stopped but did not take action

Sambhal News: झांसा देकर महिला के कुंडल ठगे पुलिस ने टरकाया, नहीं की कार्रवाई

Sun, 07 Apr 2024 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 07 Apr 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Woman's earrings were cheated by cheating, police stopped but did not take action
चंदौसी। स्टेशन परिसर में दो युवकों ने महिला को झांसे में लेकर कुंडल ठग लिए और फरार हो गए। महिला ने मामले की आरपीएफ से शिकायत की, तो आरपीएफ ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है और महिला को टरका दिया है।
विज्ञापन



चंदौसी के गोशाला रोड निवासी माया देवी का बेटा रेलवे स्टेशन चौराहे के बाहर ठेला लगाता है। एक अप्रैल को महिला बेटे के पास से स्टेशन परिसर में चली गई। वहां दो युवक महिला को मिले। आरोपियों ने बताया कि उनके पास ढाई लाख रुपये हैं और पुलिस उनके पीछे पड़ी है। उन्होंने महिला से कुछ देर लिए उनके पैसे रखने की बात कही और बदले में कुछ पैसे देने को कहा।
विज्ञापन

आरोपियों ने रूमाल में लिपटी कागजों की गड्डी में ऊपर से दस हजार रुपये निकाल लिए और रूमाल में बंधी गड्डी महिला को थमा दी। बाद में उन्होंने महिला को झांसे में लिया। कहा कि वह ढाई रुपये उन्हें दे रहे थे। गारंटी के तौर पर तुम भी कुछ दे दो। आरोपियों ने महिला के कानों के कुंडल ले लिए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। काफी देकर आरोपियों के वापस न आने पर महिला ने रूमाल खोलकर देखा, तो उसमें नोट की साइज में कागजों की गड्डी बनी हुई रखी थी। महिला को ठगी का एहसास हुआ, तो मामले की आरपीएफ चंदौसी से शिकायत की। आरपीएफ ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। महिला को टरका भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed