फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman's body found lying in the verandah of the house, elder son and his wife accused of murder

Sambhal News: घर के बरामदे में पड़ा मिला महिला का शव, बड़े बेटे और उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found lying in the verandah of the house, elder son and his wife accused of murder
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी भूरी (57) पत्नी जयपाल सिंह यादव का शव सोमवार की दोपहर साढ़े बारह बजे करीब घर के आंगन में पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे छोटे बेटे रिंकू ने अपने बड़े भाई और भाभी पर गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के बेटे और उसकी पत्नी से भी पूछताछ की गई है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतका छोटे बेटे ने बताया कि उनकी मां भूरी उनके पास ही रहती थी। इसी कारण उनका बड़ा भाई और भाभी मां से नाराज रहते थे। सोमवार की सुबह मां गांव के बाहर खेत पर गई हुई थी। बताया कि उसी समय बड़े भाई और भाभी ने गला दबाकर हत्या कर शव घर के आंगन में लाकर डाल दिया। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया मृतका के छोटे बेटे ने अपने ही बड़े भाई और भाभी पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला की मौत कैसे हुई है। जानने के लिए महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed